फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना के 51 मिले नये मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 322, कोई मौत नहीं

Sun, 05 Dec 2021 12:29 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी तक 1441295 लोग कोरोना से संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1415875 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 25098 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 51 नए मरीज मिले हैं। साथ ही 61 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। नए मरीज मिलने के बाद दिल्ली में कुल सक्रिय मरिजों की संख्या 322 हो गई है। राहत की बात यह है कि शनिवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इस समय कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी बनी हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी तक 1441295 लोग कोरोना से संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1415875 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 25098 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 150 और होम आइसोलेशन में 121 मरीज कोरोना से पीड़ित है। 

बीते 24 घंटे में 64826 टेस्ट हुए हैं, जिसमें आरटीपीसीआर से 55421 और रैपिड एंटीजन से 9405 टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली में अभी तक कुल 31165273 टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, हॉटस्पॉट की संख्या 88 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें