फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फेक वीडियो मामले में 46 ट्विटर हैंडल की पहचान, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, सामने आया पाकिस्तान लिंक

Sun, 09 Jan 2022 02:12 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक, ऐसे कई अकाउंट ने संप्रादायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए एक ही वीडियो को एक ही हैशटैग के साथ ट्वीट किया था। सभी खाते अक्तूबर 2021 से दिसंबर 2021 के बीच बनाए गए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट लॉक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिखों को लेकर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के मामले में दिल्ली पुलिस को अन्य कई ट्विटर अकाउंट के बारे में जानकारी मिली है। यह सभी ट्विटर अकाउंट पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे। द्वारका स्थित स्पेशल सेल ने 46 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, ऐसे कई अकाउंट ने संप्रादायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए एक ही वीडियो को एक ही हैशटैग के साथ ट्वीट किया था। सभी खाते अक्तूबर 2021 से दिसंबर 2021 के बीच बनाए गए थे। तकनीकी जांच के दौरान पता चला है कि यह खाते एक ही ब्राउजर द्वारा संचालित किए जा रहे थे।
 
गौरतलब है कि कुछ ट्विटर हैंडल द्वारा ट्विटर पर एक विकृत वीडियो साझा किया गया था। उक्त वीडियो सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद नौ दिसंबर 2021 को हुई कैबिनेट कमेटी की बैठक का था। वीडियो में वॉयस ऑवर देने के साथ सिखों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें