फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में एक महीने में लग जाएंगे 44 ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए दिल्ली सरकार बैंकाक से 18 टैंकर आयात करने जा रही है। बुधवार से ये आने शुरू भी हो जाएंगे। अगले एक महीने के भीतर राजधानी में 44 ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। इनमें से आठ केंद्र और 36 दिल्ली सरकार के होंगे। दिल्ली सरकार अपने 21 ऑक्सीजन प्लांट फ्रांस की मदद से लगाएगी। फ्रांस से आने वाले प्लांट तुरंत चालू हो जाएंगे। एक महीने के भीतर सारे प्लांट चालू हो जाएंगे। इससे दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत खत्म होगी।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, केंद्र सरकार ने जितनी ऑक्सीजन दिल्ली को अलॉट की है, टैंकरों की कमी की वजह से उसे लाना मुश्किल हो रहा है। ऑक्सीजन तो फिर भी इधर-उधर मिल जा रही है, लेकिन टैंकरों की बहुत कमी है। इसलिए दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 टैंकर आयात करने का निर्णय लिया है। ये टैंकर बुधवार से आने शुरू हो जाएंगे। दिल्ली सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से एयरपोर्ट के प्लेन देने का अनुरोध किया है। इस पर उनका काफी सकारात्मक रवैया रहा है। बातचीत सफल रहने की आशा है। बैंकॉक से सभी टैंकर आ जाते हैं तो ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने में आने वाली परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने पांच टैंकर दिल्ली को दिए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फ्रांस से आयात होने वाले 21 ऑक्सीजन प्लांट का इस्तेमाल तुरंत शुरू किया जा सकता है। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में लगा देंगे तो उनकी ऑक्सीजन की कमी दूर होगी। पिछले चार-पांच दिन में देश के मुख्यमंत्रियों व कई उद्योगपतियों को चिट्ठी लिखकर उनसे मदद मांगी थी। सबका जबरदस्त सहयोग मिल रहा है। बहुत लोगों के ऑफर आए हैं। उन सबके साथ बातचीत चल रही है। जल्द ही इसका परिणाम भी दिखने लगेगा।
विज्ञापन

केजरीवाल ने बताया कि एक महीने के अंदर दिल्ली में हम 44 ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे हैं। इनमें 8 प्लांट केंद्र सरकार लगा रही है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने में बीच में कुछ देरी हो गई थी। इसके जो भी कारण रहे, लेकिन अब उम्मीद है कि 30 अप्रैल तक ये 8 प्लांट्स तैयार हो जाएंगे। ऑक्सीजन के 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगा रही है। इनमें से 21 फ्रांस से रहे हैं और बाकी अपने देश के हैं। इस तरह 36 ऑक्सीजन प्लांट अगले एक महीने के अंदर दिल्ली सरकार लगा रही है। इन 44 प्लांट को अलग-अलग अस्पतालों में लगाया जाएगा तो उससे ऑक्सीजन की सप्लाई में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें