फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट : अस्पताल ने मांगा ऑक्सीजन, डीएम बोले- चाहे जहां से लाओ, इलाज करो, नहीं तो होगी कार्रवाई

Tue, 27 Apr 2021 11:33 PM IST
संजीव कुमार झा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंचशील अस्पताल में भर्ती हैं 40 से ज्यादा कोरोना मरीज, ऑक्सीजन न मिलने से गंभीर संकट   
विज्ञापन
ऑक्सीजन के सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ऑक्सीजन का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि जब अस्पताल प्रशासन से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं तो उलटे उन्हें कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी जा रही है। अस्पतालों को अपने स्तर पर ही कहीं से भी ऑक्सीजन लाने का दबाव भी बनाया जा रहा है। पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार अस्पताल के पंचशील अस्पताल के निदेशक को इसी तरह के एक आदेश का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पंचशील अस्पताल, यमुना विहार के डायरेक्टर डॉक्टर वीके गोयल ने अमर उजाला से कहा कि उनके अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई करने के लिए दो वेंडर सरकार ने निर्धारित कर दिए थे। अचानक ही वेंडर ने आज यह सूचना दी कि अपरिहार्य कारणों से वह ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं कर सकता। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को दी और अस्पताल के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए कहा।

लेकिन जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए उन्हें ही मंगलवार शाम पांच बजे तक आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश जारी कर दिया। ऐसा न करने की स्थिति में उन पर महामारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत उन पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने लिखित रूप में जिलाधिकारी को बताया कि वे अपने स्तर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं हैं और इसके लिए सरकार उनका सहयोग करे, लेकिन आरोप है कि उनकी इस अपील को अनसुना कर उनके ऊपर ही कार्रवाई करने का आदेश दिया जा रहा है।   

पूर्वी दिल्ली के इस अस्पताल को महामारी की शुरुआत में ही दिल्ली सरकार ने कोविड अस्पताल घोषित कर दिया था। इस समय यहां 40 से अधिक कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। ऑक्सीजन की कमी के बाद भी मरीजों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अस्पताल को इलाज जारी रखने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से यहां भर्ती मरीजों पर संकट गहरा सकता है। हालांकि इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें