फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 40 साल की महिला की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला शव, महिला की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महेंद्र पार्क इलाके में रविवार सुबह 40 साल की महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शव आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के शेड संख्या 2 के पीछे झाड़ियों के अंदर मिला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपातयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सब्जी मंडी थाना के एएसआई धर्मेंद्र से सूचना मिली कि करीब 40 साल की महिला का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही महेंद्र पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के शेड संख्या 2 के पीछे झाड़ियों के अंदर 40 साल की महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली। उसके चेहरे और सिर पर कई चोटों के निशान और गहरे घाव थे। उसपर धारदार हथियार से हमले किए गए थे। घटनास्थल के पास से पुलिस ने संदिग्ध हथियार और महिलाओं व पुरुषों की एक जोड़ी चप्पलें भी बरामद कीं। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें