फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को दीपावली पर स्कोडा कार गिफ्ट देने के लिए लूटे थे 40 लाख

Thu, 12 Nov 2020 03:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में चार नवंबर को कार सवार कारोबारी पर गोली चलाकर 40 लाख रुपये लूटने की गुत्थी सुलझाने का दावा दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने किया है। पुलिस ने इस संबंध में सफियाबाद, कुंडली, सोनीपत निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू (26) को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट के 39 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि गर्लफ्रेंड को दीपावली पर स्कोडा कार गिफ्ट देने के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। एक लाख रुपये उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिए। वारदात को उसने कारोबारी के कर्मचारी राजेंद्र की सूचना पर अंजाम दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्त बीके सिंह ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार सूचना मिली थी कि दरियापुर रोड, बवाना के पास हरियाणा का मुख्य आरोपी सुरेंद्र आने वाला है। पुलिस ने ट्रेप लगा दिया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने स्विफ्ट कार से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही हलालपुर नाहरी, रोड खरखौदा में कारोबारी पर गोली चलाकर 40 लाख लूटे थे। उसे कारोबारी के कर्मचारी राजेंद्र ने सूचना दी थी कि दिल्ली से कारोबारी रुपये लेकर हरियाणा जाएगा। सुरेंद्र ने कार का दरवाजा न खोलने पर कारोबारी पर दो गोलियां चलाई थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

इसके बाद कारोबारी ने चुपचाप रुपयों का बैग सुरेंद्र को दे दिया था। वारदात के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के पास चला गया था। वहां उसने एक सप्ताह में एक लाख रुपये खर्च कर दिए। अब वह स्कोडा कार खरीदने की तैयारी कर रहा था। इससे पूर्व पुलिस ने उसे दबोच लिया। सुरेंद्र पहले भी दिल्ली में दो मामलों में शामिल रह चुका है। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें