नई दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने फर्जी पासपोर्ट के जरिये चीन जा रहे 4 यात्रियों को पकड़ा है, उन्हें इमीग्रेशन अधिकारियों के हवाले कर दिया है। इमीग्रेशन अधिकारी यात्रियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटे हैं।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सर्विलांस और इंटेलिजेंस टीम ने चीन जा रहे 4 यात्रियों के सामान और कागजात की जांच की। उनके पास से मैरी कॉर्नेलिन लॉरेंस, एंड्रयू थानौज कुमार, अशर जुदा जोसप, रॉबर्ट जॉन नाम के पासपोर्ट मिले। उनके पासपोर्ट कवर पर अंकित क्रम संख्या पासपोर्ट में उल्लिखित सीरियल नंबर से अलग थी। शक होने पर सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्रियों ने पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका असली नाम पटेल किंजल, अब्दुल मिया, किरण कुमार और हार्दिक पटेल है और वह फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे।