फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर सैंकड़ों लोगों से ठगे चार करोड़, साइबर सेल ने बिहार के तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2020 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर सेल ने पेट्रोल पंप व गैंस एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सैकड़ों लोगों से करीब तीन से चार करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। ये दो वर्ष से ठगी के इस गोरखधंध को चला रहे थे। साइबर सेल की एक टीम आरोपियों को लेकर बिहार गई थी। ये सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी दिलाने के लिए विज्ञापन देते थे। 
विज्ञापन


साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के दो शिकायतकर्ता ने 25-25 लाख की साइबर सेल में ठगी की शिकायत दी थी। इनकी शिकायत पर एक एफआईआर सात अगस्त को व दूसरी 10 अगस्त को दर्ज की गई थी। इन शिकायतों पर मामला दर्जकर साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुसलीगंज, बिहार से तीन आरोपियों राजीव, सन्नी और रोशन को गिरफ्तार कर लिया। राजीव दसवीं, सन्नी आठवीं और रोशन ने इंटर किया हुआ है। आरोपी समाचार पत्रों आदि व सोशल प्लेटफार्म पर पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देते थे। ये विज्ञापन के लिए फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल करते थे। साथ में ये अपना फोन नंबर भी देते थे। 

पीड़ित जब इनसे संपर्क करता था तो आरोपी सिक्यूरिटी, मनी, पेट्रोल पंप की मशीन लगाने और जमीन देखने के नाम पर पीड़ित से लाखों रुपये ठग लेते थे। आरोपी ठगी के इस गोरखधंधे को दो वर्ष से चला रहे थे। साइबर सेल की टीम इनको रिमांड पर लेकर मसलीगंज, बिहार लेकर गई। पुलिस को ये पता करना था कि आरोपियों के पास कितनी अचल व अचल प्रॉपर्टी है। पुलिस टीम इनको लेकर सोमवार को दिल्ली लौट आई। इनके करीब पांच से छह बैंक खातों का पता लगा है। पुलिस ने बैंक खातों को सीज कर दिया है। 
विज्ञापन


ग्रामीण लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे
आरोपी ग्रामीण इलाको में रहने वाले लोगों के बैंक खातों को ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे। ये कुछ पैसा देकर ग्रामीण लोगों की आईडी लेकर उनके बैंक खातें खुलवा लेते थे। आरोपी इन बैंक खातों में ही ठगी की रकम मंगवाते थे। आरोपी ग्रामीण लोगों की आईडी से ही लिए गए मोबाइल फोनों का ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें