पुलिस ने कहा कि चारों आरोपियों को दबोच लिया गया है। उसके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 13 फर्जी सिम कार्ड, 4 फर्जी आधार कार्ड, 5 बैंक पासबुक, 3 एटीएम कार्ड, 3 फर्जी पैन कार्ड बरामद किए हैं।
दिल्ली पुलिस ने बिहार से चार लोगों को ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी ऑक्सीजन सिलिंडर की होम डिलीवरी के बहाने कोरोना मरीज के परिजनों को ठगने का काम करते थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने से पहले लोगों से पैसे ट्रांसफर करा लेते थे और बाद में फोन स्विच ऑफ कर लेते थे। लोगों को पैसे देने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलती थी।
पुलिस ने कहा कि चारों आरोपियों को दबोच लिया गया है। उसके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 13 फर्जी सिम कार्ड, 4 फर्जी आधार कार्ड, 5 बैंक पासबुक, 3 एटीएम कार्ड, 3 फर्जी पैन कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मजबूरी के नाम पर ठगी
वहीं, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ठगों ने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाओं के नाम पर जमकर ठगी की। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऐसे ही ठगी करने वाले एक गैंग के सरगना को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुंदरपुर, नालंदा, बिहार निवासी दीपक प्रसाद (42) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महज दो से तीन माह के दौरान देशभर के करीब 300 लोगों से 50 लाख से अधिक की रकम ठग चुका था। आरोपी दीपक का साड़ू सर्वेश इसको अलग-अलग बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाता था, जिसमें ठगी की रकम आती थी। फिलहाल दीपक की गिरफ्तारी से दिल्ली में कालकाजी, जामिया नगर और ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के तीन मामले सुलझे।