फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 35 नए मामले, कुल 412 सक्रिय मामले, कोई मौत नहीं

Sat, 11 Sep 2021 06:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1,41,693 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल एक करोड़ 48 लाख 64 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शनिवार को 35 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 44 मरीज स्वस्थ हुए। इस दिन मौत का आंकड़ा शून्य रहा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ सप्ताह के 22 नए मामले आईसीएमआर के पोर्टल पर अपडेट किए गए हैं। अब  कुल संक्रमितों की संख्या 14,38, 211 हो गई है। इनमें से 14,12,716 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,083 है। फिलहाल 412 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 110 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 258 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में नौ रोगी भर्ती है। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 5.41 प्रतिशत है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 74,540 टेस्ट किए गए हैं। कुल हुई जांच में 51,930 आरटी-पीसीआर से और 22,610 एंटीजन से हुए हैं। कंटेनमेंट जोन अब 100 ही रह गए हैं।

1,53,515 लोगों को लगा टीका
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1,41,693 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल एक करोड़ 48 लाख 64 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से एक करोड़ 5 लाख 38  हजार को पहली और 43 लाख 26 हजार को दूसरी खुराक लग गई है। दिल्ली में करीब 70 फीसदी पात्र आबादी को पहला टीका लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें