सिद्धार्थनगर। यूपी एटीएस की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जनपद से संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती पांच थानों की पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सीमा पर बने आठ चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी की जा रही है। हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
साथ ही संदिग्ध लगने वालों से पूछताछ की जा रही है। भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है। यहां बिना रोकटोक के इधर से अधर आते जाते हैं। मगर पिछले कुछ वर्षों में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद उनके कनेक्शन सीमा से सटा पाए जाने के बाद संवेदनशीलता बढ़ गई। संवाद
लगातार पकड़े जा रहे आतंकियों के कारण यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यलो और रेड जोन में सुरक्षा जवान संदिग्धों पर नजर बनाए हैं, वहीं खुफिया विभाग के जवान भी साधा वर्दी में तैनात हैं। लगातार दो दिन से एसपी सुरक्षा आनंद कुमार और सीओ केजेएस (श्रीकृष्ण जन्मस्थान) जितेंद्र कुमार रेड और यलो जोन में सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे रहे हैं।
बृहस्पतिवार को मुख्यद्वार और गोविंदनगर गेट पर श्रद्धालुओं की तलाशी ली गई, वहीं डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ते ने यलो जोन में चेकिंग की।यलो जोन में पड़ने वाले ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, दुकान और गेस्ट हाउसों की चेकिंग की गई।