फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी बनकर उगाही करने के आरोप में 3 दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बीएसईएस के बकाया बिजली बिल की वसूली करने वाली पूर्व कंपनी डीएसवाई के तीन कर्मचारी लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हो गए। तीनों ने गैंग बनाकर बीएसईएस ग्राहकों को डराकर वसूली शुरू कर दी। पिछले पंद्रह दिन में गैंग ने गाजीपुर और न्यू अशोक नगर में पांच वारदात को अंजाम दे दिया। जिले के स्पेशल स्टाफ ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बीएसईएस के फर्जी आई कार्ड व एक बाइक बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह (31), जितेंद्र कुमार (29) और मनोज कुमार (30) के रूप में हुई है। मनोज आगरा यूनिवर्सिटी से एमए है। जीडी फार्म, मयूर विहार फेज-3 निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को वह घर में ही बनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान चार-पांच युवक सादे कपड़ों में पहुंचे। आरोपियों ने खुद को बीएसईएस के इंफोर्समेंट विभाग का अधिकारी बताकर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। मामले को रफादफा करने के लिए आरोपियों ने पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग की, लेकिन बाद में वह 35 हजार रुपये लेकर चले गए। इसी तरह कोंडली में अरुण गुप्ता से 29500, सोनू गुप्ता से 17000, महेशचंद से 15300 और जीडी फार्म निवासी सुशील कुमार से 18000 रुपये इन बदमाशों ने ऐंठ लिए। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
जांच में इंस्पेक्टर सत्येंद्र खारी की टीम को सोमवार सूचना मिली कि आरोपी बदमाश पूर्वी दिल्ली में हैं। पुलिस ने आरोपियों को पूर्वी दिल्ली से दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि पिछले कई सालों से वह बीएसईएस के लिए काम करने वाली इंफोर्समेंट कंपनी डीएसवाई में काम करते थे। लॉकडाउन में कंपनी का कांट्रेक्ट टूटने से वह बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें