फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 दिन में सर्वाधिक 2914 संक्रमित, रिकॉर्ड 36 हजार जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 2914 मामले आए और 13 लोगों की मौत हो गई। संक्रमितों का आंकड़ा करीब 70 दिन में सर्वाधिक रहा है। हालांकि, वायरस पर शिकंजा कसने के लिए रिकॉर्ड 36 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की गई। जांच की अपेक्षा संक्रमितों की संख्या कम ही रही। इससे संक्रमण दर घटकर 8.2 फीसदी हो गई है, जबकि रिकवरी दर 88 फीसदी के आसपास है।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 1,85,220 हो गई है, जबकि 4513 लोग दम तोड़ चुके हैं। 1,61,865 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों से 1751 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 18842 हो गई है। लगातार नए मामले बढ़ने से होम आइसोलेशन रह रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 9822 पर पहुंच गई। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 36219 जांच की गई।
दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 90 हजार जांच हो रही हैं। अब तक कुल 17,05,571 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 949 हो गई है। एक सप्ताह से प्रतिदिन 30 से अधिक रेड जोन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें