फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में फिर लौटी कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन की राहत के बाद रविवार को फिर से कड़ाके की ठंड ने कहर बरपाया। दिनभर धूप नहीं निकली और तेज बर्फीली हवा के साथ आसमान में बादल छाए रहे। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम है, वहीं बीते नौ साल में 24 जनवरी को सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 25 जनवरी को घने कोहरे व शीत लहर का ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर रविवार को दिनभर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे के कारण सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक घने से मध्यम कोहरे व शीत लहर की संभावना जताई है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ा। सोमवार से हिमालय से शुष्क बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेंगी इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो कड़ाके की सर्दी का दौरा अगले सप्ताह तक जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस भी कड़ाके की ठंड में ही मनेगा। उस दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने व कोहरे की संभावना है। जबकि 27 व 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इससे शीत लहर की स्थिति बनेगी, वहीं घना कोहरा भी छाया रहेगा।
-------------------
कब कितना रहा तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2020 20.2 8.2
2019 20.0 10.0
2018 17.0 7.0
2017 25.0 10.0
2016 22.0 7.0
2015 20.0 10.0
2014 20.0 11.0
2013 21.0 6.0
2012 23.0 7.0
-----------------
एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे प्रदूषित
- वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 दर्ज किया गया
- दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में रहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में रविवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर ग्रेटर नोएडा की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। यहां एक्यूआई 388 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, फरीदाबाद) में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 367, नोएडा में 322 और फरीदाबाद में 353 दर्ज किया गया। जबकि गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही, यहां एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। बागपत मेें 335 व बहादुरगढ़ में सूचकांक 292 रहा। सफर के अनुसार रविवार को समग्र दिल्ली की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के अनुसार बहुत खराब श्रेणी में रही। 25 व 26 जनवरी को वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। 26 जनवरी को भी हवा बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगी। ऐसे में प्रदूषण से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें