नई दिल्ली। राजधानी में बीते एक दिन में कोरोना के 231 नए केस मिले, जबकि 10 की मौत हो गई। मंगलवार को 222 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
72,441 लोगों की कोरोना जांच की गई। संक्रमण दर घटकर 0.32 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि मृत्युदर में खास कमी नहीं आ रही है और यह 1.70 फीसदी पर बनी हुई है। दिल्ली में कोरोना से अबतक 10764 लोग जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य के मुताबिक अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6,32,590 हो गई है। इनमें से 619510 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल कोरोना के 2334 सक्रिय मामले हैं। अस्पतालों में 1041 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर सेंटर में 29 और स्वास्थ्य केंद्र में 6 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1027 रोगियों का इलाज चल रहा है। अब तक 99,96, 032 लोगों की जांच हो चुकी है। कंटनमेंट जोन की संख्या घटकर 2172 रह गई है।