फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में बढ़ा गर्मी का सितम, चिडिय़ाघर में जानवरों के लिए लगे पंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का सितम बढ़ा, चिड़ियाघर में जानवरों के लिए लगाए पंखे
विज्ञापन

- बाघों के साथ अन्य जानवर पानी में बिताने लगे समय
- बाड़ों में भी फव्वारों से पानी का छिड़काव किया गया है शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में दिनोंदिन बढ़ रही गर्मी से दिल्ली वालों के पसीने छूटने लगे हैं। वहीं चिड़ियाघर के जानवर भी चिलचिलाती गर्मी से परेशान होने लगे हैं। जानवरों को गर्मी के सितम से बचाने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने भी गर्मी से निबटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बहरहाल, पिंजरों में रखे गए जानवरों के लिए पंखे लगा दिए गए हैं। जल्द ही चिड़ियाघर में जानवरों के लिए कूलरों की व्यवस्था भी की जाएगी।
चिड़ियाघर के सूत्रों के मुताबिक, गर्मी का सीजन शुरू होते ही जानवरों को गर्मी से बचाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खुले बाड़ों में रहने वाले हिरणों, चिंकारा, चीतल, सांभर, अफ्रीकी भैंसा, ब्लैक बक समेत अन्य जानवरों के लिए जमीन पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। साथ ही जानवरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था और बेहतर कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, चिड़ियाघर के टाइगर भी आजकल पानी में काफी मस्ती कर रहे हैं। चिड़ियाघर में बंगाली बाघों और सफेद बाघों के लिए पानी की हौजें भर दी गई हैं, ताकि वे गर्मी लगने पर पानी में नहा सकें और गर्मी में खुद को ठंडा रख सकें। दिन के समय बाघों ने कई बार नहाना शुरू कर दिया है। वहीं हाथियों और गैंडों को भी इस मौसम में पानी का साथ पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

रात के समय बाघों को गर्मी से बचाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन द्वारा उनके पिंजरों में पंखे लगाए हैं।
चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर जानवरों के लिए कूलरों की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही गर्मी के मौसम के मुताबिक जानवरों के आहार में भी तब्दीलियां की जा रही हैं। गर्मी के डाइट प्लान के लिए जानवरों को सुबह के वक्त फल, दूध-ब्रेड और खीर का नाश्ता कराया जाता है। वहीं, चिड़ियाघर प्रशासन खुले बाड़ों में ज्यादा तादाद में रह रहे जानवरों के लिए पानी के लिए छोटे फव्वारों से छिड़काव भी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें