फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में आज 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आ सकती है आंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आ सकती है आंधी
विज्ञापन

- बुधवार से दिल्ली वालों को करना पड़ सकता है लू के थपेड़ों का सामना
- रविवार शाम धूल भरी आंधी के साथ कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में दिनोंदिन बढ़ रही गर्मी के चलते दिल्ली वासियों को जल्द ही लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। रविवार को दिल्ली में दिन में तेज धूप और शाम को गरज के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। आंधी से दिल्ली और एनसीआर में किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा, लेकिन रात करीब 8 बजे तेज हवाओं ने दिल्ली में दस्तक दी। इस बीच गर्जना के साथ पूरी दिल्ली में धूल भरी आंधी चली और कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। खास तौर पर बाहरी दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी की रफ्तार काफी तेज रही, जिसके चलते कुछ इलाकों की बत्ती भी गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही धूल भरी आंधी, हल्की बारिश, गरज के साथ तेज हवा के झोंके आने के आसार हैं। अनुमान है कि इस बीच 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मंगलवार से दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली का तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने और लू चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें