फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने आप की शर्त से किया इंकार, पार्टी बहुत जल्द हरियाणा और पंजाब में घोषित करेगी उम्मीदवार

Sun, 07 Apr 2019 09:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस, आप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा व पंजाब में आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं किया जाएगा। पार्टी बहुत जल्द हरियाणा व पंजाब में उम्मीदवार को घोषित करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने भी स्पष्ट किया है कि दिल्ली में गठबंधन की संभावना तलाशी जा रही है, लेकिन अन्य प्रदेशों में आप से गठबंधन नहीं करने का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व ने ले लिया है।

विज्ञापन


ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी अपने शर्तो को वापस नहीं लेती है तो गठबंधन पर मंथन का दौर अभी खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा। दोनों पार्टी अपने-अपने शर्तो को लेकर फिलहाल अड़ी हुई हैं। अहम है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन बार-बार शर्तों के पेच में एक बार फिर उलझ रहा है। दोनों पार्टियां कोई निर्णय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। आप व कांग्रेस में गठबंधन पर से रविवार को भी पर्दा नहीं उठ सका। 

पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने यह शर्त रख दिया कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य को नहीं रखती तो गठबंधन मुश्किल है। यह मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि अब नई शर्त थोप दी गई है। आप जहां हरियाणा व अन्य प्रदेशों में मिल कर चुनाव लड़ने की शर्त कांग्रेस के सामने रख दिया है तो वहीं कांग्रेस सिरे से इस शर्त को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें