फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पेपर लीक केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर लीक मामला : 10 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
विज्ञापन

नई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक मामले में जांच के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। पुलिस ने यह आरोप पत्र 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र के पेपर लीक मामले में दाखिल किया है।
कड़कड़डूमा जिला अदालत के सीएमएम की अदालत में 10 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। दिल्ली पुलिस ने 482 पन्नों के इस आरोप पत्र में स्कूल स्टाफ, बैंक स्टाफ व अन्य लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप पत्र में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विश्वासघात, धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश की धाराएं लगाई हैं। पुलिस ने इस मामले में तौकीर, रोहित व ऋषभ को गिरफ्तार किया था। उसके बाद इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारियां की गई थीं। पुलिस ने जांच के दौरान कहा था कि इस मामले के तार कई राज्यों में फैले हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन एसआईटी का गठन किया था। ब्यूरो





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें