फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनसंगिनी बनाने का झांसा देकर तीन युवतियों से ठगे 21 लाख, साइबर सेल ने दबोचा

Sun, 21 Jun 2020 03:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जीवनसाथी डॉट कॉम पर जीवनसंगिनी बनाने का झांसा देकर युवतियों से ठगने के आरोप में साइबर सेल ने खानपुर, देवली निवासी दीपक उर्फ सैंडी(26) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


26 वर्षीय आरोपी खुद को लंदन का इंटीरियर डिजाइनर बताता था। वह एक मैट्रिमोनियल साइट पर जाकर युवतियों के प्रोफाइल व नंबर लेकर उससे बात करता था। आरोपी महिला की आवाज में अपनी मां या भाभी से बात कराने की बात कहकर युवती के परिजनों से बात करता था।

आरोपी तीन युवतियों से 21 लाख रुपये से ज्यादा ठग चुका है। पंजाब की युवती की होशियारी से आरोपी स्पेशल सेल की साइबर सेल के हत्थे चढ़ गया। पुलिस की माने तो वह काफी दिनों से ठगी कर रहा था।
विज्ञापन


साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार होशियारपुर, पंजाब निवासी युवती (25) ने साइबर सेल को शिकायत की थी। मामला दर्जकर एसआई विजेंद्र यादव, एसआई ब्रह्मप्रकाश, एसआई हरजीत व हवलदार नीरज पांडेय की टीम ने जांच शुरू की। युवती ने जीवन साथी की तलाश के लिए एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल डाला हुआ था।

युवती के प्रोफाइल को देखकर रोहित पंवार नामक युवक युवती से बात करने लगा। युवक ने खुद को उत्तराखंड का निवासी बताया और कहा कि उसका लंदन में इंटीरियर डिजाइन का व्यवसाय है। दोनों की बातें होने लगी। आरोपी ने महिला की आवाज में अपनी भाभी से युवती के परिजनों से बात करा दी। शादी होने की बात तय हो गई। आरोपी ने कहा कि वह शादी करने लंदन से भारत आ रहा है।

इसके बाद आरोपी ने युवती को फोन किया कि एयरपोर्ट पर उसके लगेज आदि के क्लीयरेंस के लिए 41 हजार रुपये चाहिए और वह कैश लेकर नहीं आया है। युवती ने उसके दिए बैंक खाते 41 हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद आरोपी ने कस्टम अधिकारी बनकर युवती को फोन किया कि उसके पास ज्वेलरी है और उसे एक लाख 30 हजार रुपये जमा कराने होंगे। युवती ने रकम जमा कर दी।

कस्टम अधिकारी ने फिर युवती को फोन कर कहा कि उसके आदमी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस लगेगा और उसे पूरी रात एयरपोर्ट पर रहना होगा। युवती से जब और पैसे मांगे तो उसे संदेह हुआ। युवती अगले दिन पंजाब से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच गई। यहां पर युवती को कोई नहीं मिला। जांच के बाद पुलिस ने खानपुर, देवली निवासी आरोपी दीपक उर्फ सेंडी(26) को पकड़ लिया।

आरोपी एक युवती से 18 लाख व एक अन्य युवती से 60 हजार रुपये ठग चुका है। साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनके पास काफी पीड़ित लड़की आ रही हैं। आरोपी ने अपने प्रोफाइल पर सुंदर युवक की फोटो लगा रखी थी। वह युवतियों से व्हाट्सएप पर बात करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें