फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस विधायक की कार से उड़ाए ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस विधायक की कार से उड़ाए ढाई लाख रुपये
विज्ञापन

नई दिल्ली। सरिता विहार थाना इलाके में उत्तर प्रदेश के हाथरस के विधायक हरिशंकर माहौर की कार से ठगों ने करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए। विधायक माहौर की ओर से मंगलवार शाम को सरिता विहार थाने में शिकायत दी गई है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाथरस से भाजपा विधायक हरिशंकर माहौर की पत्नी अपोलो अस्पताल में भर्ती है। विधायक सोमवार शाम को पत्नी को दिखाने अस्पताल गए थे और उनका ड्राइवर आशू कार में बैठा हुआ था। कार अस्पताल की वीआईपी पार्किंग में पार्क थी। इसी दौरान ड्राइवर आशू ने देखा कि कार के पास दस व बीस के कुछ नोट पड़े हुए है। वह पैसे को उठाने के लिए कार से नीचे उतरा। जब वह पैसे उठाकर कार में बैठा तो देखा कि कार से नोटों का बैग गायब है। बताया जा रहा है कि बैग में करीब ढाई लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपोलो अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में युवक बैग को ले जाता दिख रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी जगह की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि देर रात तक एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें