गहलोत 1994 से जेल में बंद है। उस पर अगस्त 1994 में पुणे में डकैती के दौरान सात लोगों, जिनमें पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे, की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। फरवरी 1998 में निचली अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी, जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली हाईकोर्ट ने हत्या के दोषी जितेंद्र उर्फ जीतू नैनसिंह गहलोत की एक याचिका खारिज कर दी है। गहलोत ने राष्ट्रपति के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसकी मौत की सजा आजीवन कारावास में बदली गई थी। इस आदेश में शर्त थी कि उसे अपनी पूरी जिंदगी जेल में बितानी होगी और कोई छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
गहलोत 1994 से जेल में बंद है। उस पर अगस्त 1994 में पुणे में डकैती के दौरान सात लोगों, जिनमें पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे, की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। फरवरी 1998 में निचली अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी, जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। गहलोत ने जून 2001 में राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर की थी, जिस पर 15 साल की देरी के बाद सितंबर 2016 में फैसला लिया गया।
कोर्ट का फैसला
जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच ने कहा कि दया याचिका से जुड़े आदेशों में न्यायिक समीक्षा का दायरा सीमित होता है। कोर्ट केवल इस आधार पर राष्ट्रपति के फैसले को नहीं बदल सकता कि अगर कोर्ट खुद फैसला लेता तो वह अलग होता। हाई कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति के पास किसी दोषी की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने और यह शर्त लगाने का अधिकार है कि उसे पूरी जिंदगी जेल में बितानी होगी, जिसमें कोई छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
देरी पर टिप्पणी
दोषी ने तर्क दिया था कि सजा में छूट पर रोक असंवैधानिक है और दया याचिका पर 15 साल से अधिक की देरी मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। अदालत ने माना कि दया याचिका पर फैसला लेने में बहुत लंबी देरी हुई थी। कोर्ट ने कहा कि इतनी लंबी देरी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने का पर्याप्त आधार हो सकती थी। हालांकि, पीठ ने गौर किया कि राष्ट्रपति को इस देरी की जानकारी थी और उन्होंने सभी पहलुओं पर विचार किया था। याचिका में कोई दम न पाते हुए इसे खारिज कर दिया गया।