फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का नया रिकॉर्ड: दिल्ली में 19 हजार से अधिक मामले आए सामने, 141 मरीजों की मौत

Fri, 16 Apr 2021 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में संक्रमितों की संख्या रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 19,486 नए केस मिले, जबकि 141 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में संक्रमितों की संख्या रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना के 19,486 नए मामलों की पुष्टि की। जबकि, 141 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल मार्च में संक्रमण की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में इतने मामले आए हैं, वहीं, मौत का आंकड़ा भी सर्वाधिक है। कोरोना के सक्रिय मामले भी 60 हजार के पार पहुंच गए हैं। इस दिन की संक्रमण दर बृहस्पतिवार के मुकाबले घटकर 19.69 रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को 12,649 लोग स्वस्थ हुए। 

विज्ञापन


दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या  8,03,623 पहुंच गई है। इसमें से 7,30, 825 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 11,793 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से मृत्युदर 1.47 फीसदी है। वहीं, कुल संक्रमण दर 5.01 फीसदी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 61,005 हो गई है। इसमें से 11,268 अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आईसोलेशन में 29,705 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 510 मरीजों का इलाज चल रहा है।
    
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 98,957 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 64,939 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 34,018 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 60 लाख 41 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 9929 हो गई है। है।
विज्ञापन


76,642 लोगों का हुआ टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटो में 75 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 24 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 700 से अधिक केंद्रों पर चले टीकाकरण कार्यक्रम में कुल 76,642 लोगों को टीका लगाया गया। कुल टीकाकरण में 59,493 को पहली व 17,149 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 24,50424 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 



 

विज्ञापन

बेड की उपलब्धता के लिए हेल्पलाइन नंबर हो जारी

वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर शुक्रवार को उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दिल्ली सरकार के अधिकारियों को आदेश दिया कि अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया जाए। 
   
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल ने मरीजों और उनकी साथ आने वाले व्यक्तियों के सहयोग के लिए सहायता डेस्क स्थापित करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश  दिया कि भीड़ होने वाली अवधि के दौरान दिशा-निर्देशों की अनुपालना कराने के लिए अधिक से अधिक वॉलंटियरों की तैनाती की जाए। उप-राज्यपाल ने कहा कि कोरोना के मामलों को काबू में लाने के लिए सभी विभागों और संबंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ प्रयास करने की जरूरत है।

हिंदूराव अस्पताल कोविड विशेष घोषित
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को उतरी निगम के सबसे बड़े बाड़ा हिंदूराव अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित कर दिया है। पहले चरण के तहत यहां 200 कोविड बेड व 10 आईसीयू बेड की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है।        

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अस्पताल में दो चरणों में कोविड मरीजों के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत पहले चरण में 18 अप्रैल से 200 बेड और 10 आईसीयू की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है। वहीं, दूसरे चरण के तहत 25 अप्रैल से 100 बेड की संख्या बढ़ाकर 350 करने और आईसीयू बेड की संख्या 10 रखने का आदेश जारी किया गया है। पिछले साल भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हिंदूराव अस्पताल को कोविड  अस्पताल घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें