फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड के भाजपा विधायक पहुंचे दिल्ली, प्रचार में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ध्यानार्थ
विज्ञापन


उत्तराखंड के भाजपा विधायक पहुंचे दिल्ली, प्रचार में जुटे

राजधानी में रहने वाले प्रवासी लोगों से संपर्क साध रहे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए उत्तराखंड के नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली में पहाड़ के लोगों के बीच संपर्क भी साध रहे हैं। उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता व खटीमा के विधायक पुष्कर धामी की अगुवाई में दिल्ली में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंड के लोगों से संपर्क साध रहे हैं। उत्तराखंड के खटीमा विधानसभा के विधायक पुष्कर धामी, मंसूरी के विधायक गणेश जोशी, कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र नेगी, देहरादून के मेयर सुबोध उनियाल गामा और प्रदेश के संगठन मंत्री कैलाश पंत समेत राज्य के वरिष्ठ नेता अपने क्षेत्र के लोगों से संपर्क साध रहे हैं।
विधायक पुष्कर धामी ने पूर्वी दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत में ही नहीं, विश्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहचान बनाई है। देश एक बार फिर मोदी के हाथ में बागडोर देने की तैयारी में है। बड़ी सभा, नुक्कड़ सभा और घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, मुद्रा योजना, जीरो बैलेंस पर बैंक खाता के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। उन्होंने दावा कि दिल्ली में 35 लाख से अधिक उत्तराखंड के निवासी हैं। उत्तराखंड के बारे में नेताओं ने बताया कि बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पैकेज केंद्र सरकार ने दिया है।
विज्ञापन

उत्तरांचल प्रकोष्ठ को खत्म करके पर्वतीय प्रकोष्ठ में तब्दील करने के सवाल पर मंसूरी के विधायक गणेश जोशी ने कहा कि इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल से मिलकर बातचीत करेंगे। दिल्ली में उत्तराखंड बहुल इलाकों में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। दिल्ली सरकार पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली वासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली एमसीडी के उपमहापौर संजय गोयल, उत्तराखंड के वरिष्ठ प्रदेश भाजपा नेता ताराचंद उपाध्याय और नित्यानंद गैरोला समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन




कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा
नई दिल्ली। सफाई मजदूरों के संगठन व वाल्मीकि समाज के लोगों ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित की उपस्थिति में संगठन के नेता पूर्व विधायक चरण सिंह कंडेरा, दिल्ली नगर निगम मजदूर कांग्रेस के वीर सिंह धींगान, राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस से जुड़े राजेंद्र भजनी और प्रदेश प्रांतीय वाल्मीकि मजदूर संघ के राजेंद्र मेवाती समेत कई यूनियनों के नेताओं ने समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता मुकेश हुडा भी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें