फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित किया आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों की सेवा के लिए
विज्ञापन

समर्पित किया आश्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तपस्वी आदर्श परिवार के योगी योगेंद्र माथुर ने मंगलवार को रोहिणी स्थित अपने आश्रम को जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित किया।
समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमें ऐसे समाज की कल्पना करनी चाहिए, जहां सिर्फ प्रेम और सद्भाव हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह शहीदों का तिरस्कार किया जाता है, उससे बहुत दुख होता है। इसलिए आश्रम में एक शहीदी स्थान, शहीद स्मृति चेतना मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आश्रम की गौशाला में गायों की सेवा की जाती है। योग शिक्षा और ऑर्गेनिक खेतीबाड़ी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां डीडीए की कई विकसित कॉलोनियां हैं। पास ही रोहिणी हेलीपेड भी बन जाने से आश्रम की जमीन पर भूमाफिया की नजर है। आए दिन किसी न किसी कारण से उन्हें तंग किया जाता है, लेकिन वे उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें