अफगानिस्तान में रह रहे 180 सिख बृहस्पतिवार को विशेष विमान से भारत पहुंचे। सिख परिवार अपने साथ गुरु ग्रंथ साहिब के 8 स्वरूप भी लेकर आए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा एयरपोर्ट पहुंचकर सिख परिवारों का स्वागत और सत्कार किया। सभी को विशेष वाहन से गुरुद्वारा परिसर लाया गया।
अफगानिस्तान में गुरुद्वारा साहिब पर हमले में 28 लोगों के मारे जाने के बाद वहां बसे कई लोग भारत आ रहे है। इस मौके पर सिरसा ने बताया कि अब तक 50 के करीब परिवार अफगानिस्तान से भारत आ चुके हैं।