फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में खूनी संघर्षः क्रिकेट खिलाड़ी की चाकू गोदकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नांगलोई इलाके में सोमवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए झगड़े में 17 साल के नाबालिग खिलाड़ी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल चार नाबालिग समेत छह आरोपियों को पकड़ा लिया है। जिसमें एक नाबालिग का पिता भी शामिल है। पिता पर आरोप है कि हमला करने के लिए उसने नाबालिग को चाकू दिया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर वीना एंक्लेव रेलवे फाटक के पास के मैदान की है। मृतक और सभी आरोपी कैंप नंबर 4 के रहने वाले हैं। रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान इनका आपस में विवाद हो गया था। मामले को सुलझा लिया गया। लेकिन कुछ देर बाद पीड़ित नाबालिग अपने दोस्तों के साथ वापस मैदान में आ गया। यह देखकर आरोपी नाबालिग झगड़ा करने लगा और उसने 17 साल के नाबालिग को चाकू मार दिया। 

जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने किशोर को पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपी नाबालिगों के बारे में पता चला। पुलिस ने छापेमारी कर चारों नाबालिगों को दबोच लिया। पूछताछ में चाकू से हमला करने वाले नाबालिग ने बताया कि चाकू उसके पिता व एक अन्य युवक ने उन्हें दिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी के पिता और युवक को भी दबोच लिया और मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें