फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में एसी और ईसी का चुनाव 8 फरवरी को
विज्ञापन

- चुनाव के लिए शिक्षक संगठनों की सरगर्मी तेज
- एसी की 26 सीटों व ईसी की दो सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षा से जुड़े तमाम मुद्दों को हरी झंडी दिखाने वाली एकेडमिक काउंसिल (एसी) और एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। एकेडमिक काउंसिल के 26 और एग्जीक्यूटिव काउंसिल के दो सदस्यों के चयन के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। डीयू प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
घोषित कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र में सुधार 09 जनवरी को शाम पांच बजे तक होगा, जबकि 11 जनवरी शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल होगा। नामांकन पत्र की छंटनी इसी दिन शाम 4:30 बजे तक होगी। छंटनी के बाद 16 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों के नामों की अंतिम सूची 17 जनवरी शाम पांच बजे जारी होगी। इसके बाद 8 फरवरी को सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक चुनाव होगा। चुनाव के दौरान दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे अंतराल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही विभिन्न शिक्षक संगठन चुनाव मेें अपनेे उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए जी-जान से जुट गए हैं। इसके साथ ही चुनाव के लिए संगठनों की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। शिक्षक संगठन एसी व ईसी में अपने संगठन के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में डीयू रजिस्ट्रार ने कॉलेजों को पत्र लिखकर कॉलेज में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की जानकारी मांगी थी। यह जानकारी 20 दिसंबर तक देने को कहा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें