फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वापसी: दिल्ली में शनिवार को फिर सामने आए 15 सौ से ज्यादा मामले, 10 ने तोड़ा दम

Sat, 27 Mar 2021 07:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-कंटेनमेंट जोन की संख्या 1500 के पार हुई
-एक दिन में 91 हजार से ज्यादा जांच, संक्रमण के 1558 मामले
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के1500 से ज्यादा मामले आए। कुल 91 हजार से ज्यादा लोगों की जांच में 1558 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में करीब दो माह बाद एक दिन में इतने लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक कुल 6,55,834 मामले आ चुके हैं। इनमें से 6,38,212 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 974 लोग स्वस्थ हुए। फिलहाल कोरोना से रिकवरी  97.1 फीसदी , मृत्युदर 1.68 प्रतिशत है और कुल संक्रमण दर 4.58 फीसदी हो गई है। कोरोना से अबतक 10,997 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6625 हो गई है। अस्पतालों में 1338 रोगी भर्ती है। 21 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वालों की संख्या 3708 हो गई है।     

विभाग के अनुसार, अब तक कुल 1 करोड़ 43 लाख 23 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 91,706 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 1.70 फीसद लोग संक्रमित पाए गए। कुल जांच में 59,648 आरटी-पीसीआर से और 32055 एंटिजन प्रणाली से की गई। शनिवार को एक दिन में 200 नए कंटेनमेंट जोन बने। इस वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या  बढ़कर 1506 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें