फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: द्वारका में 250 जगह मिलेंगे 1500 ई-स्कूटर, सरकार बनाएगी 10 चार्जिंग और मेंटेनेंस हब

Sun, 29 Jan 2023 06:09 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

अगले 12 महीने में यह सुविधा शुरू होगी। ई-स्कूटर में स्वाइपेबल बैटरी होगी। बैटरी फुल चार्ज होने पर अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किलोमीटर तक यात्रा की जा सकेगी।
 
विज्ञापन
e scooter - फोटो : Ola
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारका में 250 जगहों पर 1500 ई-स्कूटर की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ई-स्कूटर चलाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-स्कूटर खुद चलाना होगा और इसके लिए टिकट लेकर बस और मेट्रो में भी लोग सफर कर सकेंगे। 250 लोकेशन में से कहीं से भी ई-स्कूटर लेकर किसी भी लोकेशन पर छोड़ सकेंगे। अगले 12 महीने में यह सुविधा शुरू होगी। ई-स्कूटर में स्वाइपेबल बैटरी होगी। बैटरी फुल चार्ज होने पर अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किलोमीटर तक यात्रा की जा सकेगी।

100 जगहों पर शुरू होगी सुविधा : मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस एजेंसी के साथ एग्रीमेंट होगा, उसके चार महीने में 100 लोकेशन पर 500 स्कूटर पर आ जाएंगे। उसके अगले 4 महीने के अंदर 100 लोकेशन पर 500 और स्कूटर व उसके अगले 4 महीने में 100 लोकेशन पर 500 स्कूटर आ जाएंगे। 12 महीने के अंदर 250 लोकेशन पर 1500 ई-स्कूटर उपलब्ध हो जाएंगे। 
विज्ञापन


यह अनुबंध एजेंसी को सात साल के लिए दिया जाएगा। सभी 250 लोकेशन पर सबसे अधिक लोगों की भीड़ होती है। द्वारका एरिया में करीब 10 मेट्रो स्टेशन और कई बस स्टाप हैं। इसमें मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप, हॉस्पिटल, मार्केट और मॉल समेत जहां भी लोग ज्यादा जाते हैं, वहां ये स्कूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। 

सरकार बनाएगी 10 चार्जिंग और मेंटेनेंस हब
दिल्ली सरकार 100 वर्गमीटर के क्षेत्रफल वाले 10 चार्जिंग और मेंटेनेंस हब स्थापित करेगी। इसके साथ-साथ मेट्रो स्टेशनों, बस डिपो और प्रमुख क्षेत्रों के पास व द्वारका उप-शहर के भीतर जरूरत के अनुसार पार्किंग का आवंटन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें