फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 1412 संक्रमित, 14 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को कोरोना के 11594 सक्रिय मरीज हो गए। इस माह संक्रमितों से कम संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही है। इससे सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1412 नए केस आए और 14 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या 1,60,016 हो गई है और 4284 मरीज दम तोड़ चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों से 1230 लोगों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 1,44,138 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर 90.1 फीसदी हो गई है।
विभिन्न कोविड अस्पतालों में इस समय 14122 बेड में से 10524 खाली हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 5791 हो गई है। यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 74,334 जांच की जा रही है। कुल जांच का आंकड़ा 14,12,363 पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में 19,435 जांच की गई। इसमें 6090 आरटीपीआर और 13345 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

दिल्ली में 15 दिन में ही करीब 90 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। 9 अगस्त तक रेड जोन की संख्या 472 थी, जो अब 591 हो गई है। संक्रमण के नए मामले बढ़ने के कारण कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें