फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कोरोना के 141 मरीज मिले, 02 की मौत, संक्रमण दर बढ़कर 0.36 फीसदी हुई

Tue, 16 Feb 2021 12:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को 39,065 जांच में कोरोना के 141 मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 02 की मौत हो गई। 134 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस दिन की संक्रमण दर बढ़कर 0.36 % रही।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,37,087 हो गई है। इनमें से 6,25,158 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर बढ़कर 98.3 फीसदी हो गई है। संक्रमण से अब तक 10,893 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल कोरोना के 1036 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 465 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 391 रोगियों का इलाज चल रहा है।  
 



कोविड-19 केंद्रों में 39 मरीज भर्ती हैं। अबतक कुल 1 करोड़ 16 लाख लोगों कि जांच कि जा चुकी है। कंटेनमेंट जोन 688 हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना की कुल संक्रमण दर 5.49 फीसदी है और मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें