फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक हत्याकांडः कुश्ती सीख रहे बच्चों के सामने अपमानित किए जाने से अवसाद में था सुखविंदर, आरोपी ने किए कई खुलासे

Tue, 16 Feb 2021 12:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुखविंदर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुश्ती सीख रहे बच्चों के सामने अपमान और अखाड़े से निकाले जाने के चल से प्रयास को लेकर अवसाद में आकर आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया था। रोहतक में मुख्य कोच मनोज मलिक सहित पांच लोगों की हत्या करने वाले सुखविंदर ने दिल्ली पुलिस के सामने खुलासा किया कि जिस अखाड़े को उसने अपने मेहनत से खड़ा किया वहीं से उसे निकालने का षड़यंत्र रचा जा रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तिहाड़ जेल भेज दिया है। सोमवार को रोहतक पुलिस ने उससे आगे की पूछताछ के लिए अदालत के जरिए उसे अपने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली की समयपुर बादली इलाके में कार से घूम रहे आरोपी सुखविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस मिले। पूछताछ में सुखविंदर ने बताया कि एक दिन पहले उसने ही रोहतक के जाट कॉलेज अखाड़ा के मुख्य कोच, उसकी पत्नी समेत पांच लोगों की हत्या की थी। समयपुर बादली थाना पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया और रोहतक पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी। 

दिल्ली पुलिस की शुरूआती पूछताछ में सुखविंदर ने बताया कि उसका जाट कॉलेज अखाड़े के मुख्य कोच मनोज ने विवाद चल रहा था। मनोज उसे वहां से हटाना चाहता था। इसके लिए वह उसपर कई तरह के आरोप लगवा रहा था। वह कुश्ती सीख रहे बच्चों के सामने उसका अपमान करता था। जिसकी वजह से वह अवसाद में आ गया था। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसकी मनोज से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। जिसमें उसने मनोज को अपने रवैये के नहीं बदलाव करने की सलाह दी थी। साथ ही खून खराबे की भी धमकी दी थी। सुखविंदर ने बताया कि मनोज को उसके पास हथियार होने की जानकारी थी। बावजूद वह अपनी हरकतों में कोई बदलाव नहीं किया। जिससे उसके पास उसकी हत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें