फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 14 वर्षीय किशोरी को अगवाकर सात दिन तक दुष्कर्म, 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Apr 2021 01:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं पीड़िता की बिल्डिंग में किराए पर रहने वाला 40 वर्षीय युवक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं पीड़िता की बिल्डिंग में किराए पर रहने वाला 40 वर्षीय युवक है। आरोपी बहला-फुसलाकर पीड़िता को यूपी के फिरोजाबाद ले गया। पुलिस ने छापेमारी कर किशोरी को वहां से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। किशोरी का मेडिकल कराने और काउंसलिंग कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सात अप्रैल को भजनपुरा निवासी एक शख्स ने अपनी बेटी के गायब होने की सूचना भजनपुरा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन उनकी बेटी घर से निकली और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने पीड़िता के पड़ोस की जांच की तो उसके पड़ोस में एक 40 वर्षीय आरोपी भी गायब मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल मिलाया तो वह बंद मिला। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम फिरोजाबाद उसके घर पहुंची तो पता चला कि आरोपी करीब एक साल से अपने घर नहीं आया है।

पुलिस ने अब टेक्नीकल सर्विलांस का सहारा लिया। उसके आधार पर आरोपी की लोकेशन फिरोजाबाद की ही मिली। जांच के बाद बुधवार सुबह पुलिस की टीम आरोपी तक पहुंच गई। उससे पूछताछ के बाद किशोरी को एक कमरे से बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पिछले सात दिनों से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें