फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : इन राज्यों से दिल्ली आने वालों के लिए 14 दिनों का क्वारंटीन जरूरी, डीडीएमए ने जारी किया आदेश

Fri, 07 May 2021 07:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए 14 दिन क्वारंटीन में रहना जरूरी होगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने (डीडीएमए) ने इसको लेकर गुरुवार को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
क्वारंटीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर का कहर जारी है। लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए 14 दिन क्वारंटीन में रहना जरूरी होगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने (डीडीएमए) ने इसको लेकर गुरुवार को आदेश जारी किया है। बता दें कि दोनों राज्यों में कोविड19 का नया स्ट्रेन मिला है, जो बहुत ज्यादा तेजी से फैल रहा है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


आदेश के अनुसार, जो लोग किसी भी ट्रांसपोर्ट के जरिए दिल्ली आएंगे, उन्हें इंस्टिट्यूशनल या पेड क्वारंटीन में रहना होगा। वहीं, जिन लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव है, उन्हें 72 घंटे के लिए क्वरांटीन किया जाएगा। जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग गई हैं, उन्हें सिर्फ 7 दिन क्वरांटीन में रहना होगा। 

हैदरबाद के सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि वायरल जीनोम को सीक्वेंस करने, विश्लेषण करने और फिर उसे डेटाबेस में अपलोड करने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले यह वैरिएंट दक्षिण भारत में प्रभावी था, लेकिन यह अभी बाहर है। यह कर्नाटक और केरल से लगभग गायब हो गया है। कुछ सप्ताह बाद यह विलुप्त हो जाएगा। यह संक्रमित मामलों को नहीं बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें