फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजना जैसे नाम की वेबसाइट बनाकर ठगी, 12वीं फेल की करतूत

Thu, 25 Jul 2019 08:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

12वीं फेल युवक ने एमए-बीएड जैसी डिग्रियां करके सरकारी शिक्षक की नौकरी ढूंढ रहे 100 से ज्यादा युवाओं से ठगी कर ली। इसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने आरोपी प्रसन्नजीत चटर्जी (34) को नॉर्थ 24 परगना पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उसने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाई। इसके बाद सरकारी नौकरी दिलाने की का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर फर्जीवाड़ा किया। पुलिस ने उसका लैपटॉप और हार्डडिस्क को जब्त कर लिया है।

साइबर क्राइम यूनिट के डीसीपी अन्येष रॉय के अनुसार, भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नालॉजी के विजिलेंस ऑफिसर हरीसेवक शर्मा ने यूनिट में दर्ज कराई शिकायत मेें फर्जी वेबसाइट के जरिये लोगों को ठगने की बात कही थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए क्या है फर्जी वेबसाइट

इंस्पेक्टर भानुप्रताप की टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि असली बेवसाइट www.pmgdisha.in है। आरोपी ने इसके आगे wb और जोड़ दिया। इससे उसकी वेबसाइट www.wbpmgdisha.in हो गई। इसी के झांसे में युवक फंसते चले गए। पुलिस ने इस वेबसाइट को ब्लॉक कराया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी फर्जी वेबसाइट पर आने वाले लोगों को शिक्षक बनाने का झांसा देकर रुपये ऐंठ लेता था। कभी रजिस्ट्रेशन फीस तो कभी किसी अन्य फीस के नाम पर वह अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कराता था। साइबर क्राइम यूनिट ने कुछ समय पहले एक ऐसे आरोपी को पकड़ा था, जो प्रधानमंत्री के नाम से वेबसाइट बनाकर फर्जी लैपटॉप बांटने का लालच देकर ठगी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें