फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर मुठभेड़, घायल बदमाश सहित दो दबोचे, इस बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे आरोपी

Thu, 25 Jul 2019 03:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले के शास्त्रीनगर सेक्टर-9 में बुधवार रात तीन बदमाशों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर के बंद मकान पर धावा बोल दिया। स्थानीय लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दे दी। 

विज्ञापन


पुलिस को पहुंचते ही बदमाश अंदर से गोलियां चलाने लगे। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि एक गोली इंस्पेक्टर नौचंदी के पैर से छूकर निकली। पुलिस ने दो बदमाश दबोच लिए। तीसरा फरार हो गया।
 
नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर मकान नंबर 102/9 में एसबीआई से रिटायर्ड मैनेजर अनिल मखीजा पत्नी सरिता के साथ रहते हैं। बेटा नितिन और पुत्रवधू पारुल नोएडा में जॉब करते हैं। अनिल पत्नी के साथ मुंबई गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे घर का चौकीदार कमल खाना खाने गया था। इसी दौरान तीन बदमाश अनिल के बंद घर में घुस गए। 10 मिनट बाद कमल लौटा तो आसपास के लोगों ने उसे बताया कि बदमाश मकान में हैं। 

सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान की घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश इमरान पुत्र इसरार निवासी लिसाड़ीगेट के पैर में गोली लगी जबकि उसके साथ पकड़ा गया दूसरा बदमाश खुशहाल निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें