राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर लगातार कम होती जा रही है। शनिवार को 63,322 सैंपल की जांच में संक्रमण के 123 नए मामलों की पुष्टि हुई। जबकि, 04 मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 6,35,916 हो गई है। इनमे से 6,23,865 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 151 लोगों को छुट्टी दी गई। इस महामारी से अबतक कुल10877 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से रिकवरी दर 98 फीसदी से ज्यादा हो गई है और मृत्युदर 1.71 फीसदी है। फिलहाल कोरोना के 1174 सक्रिय मामले हैं। इनमें 562 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 471 रह गई है।
इसके अलावा कोविड-19 केंद्रों में 18 रोगियों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में अबतक कुल 1 करोड़ 10 लाख लोगों कि जांच कि जा चुकी है। घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 977 रह गई है।