फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति नगर में बड़ा हादसा टला, सीएनजी पंप पर वैन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योति नगर में सीएनजी पंप पर वैन में लगी आग
विज्ञापन


कर्मियों ने किसी तरह वैन को धक्का देकर पंप से बाहर निकाला
दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां सीएनजी पंप पर गैस भरवाने आई एक वैन में आग लग गई। गनीमत यह रही कि पंप के कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वैन को धक्का देकर बाहर मुख्य सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद वैन धू-धू कर जल गई। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
विज्ञापन

पुलिस केे मुताबिक, हसीन नामक युवक परिवार के साथ दुर्गापुरी चौक इलाके में रहता है। मंगलवार सुबह वह अपनी वैन में सीएनजी डलवाने के लिए ज्योति नगर स्थित पंप पर पहुंचा। वह पंप पर पहुंचा ही था कि अचानक वैन से धुआं निकलने लगा। वैन से धुआं निकलते देखकर वहां अफरातफरी मच गई। पंप कर्मियों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बात बनती न देखकर उन्होंने वैन को पंप से दूर ले जाने का फैसला किया। फौरन वैन को धक्का देकर पंप से हटाकर मेन रोड पर खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें