फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने परशुराम जयंती की छुट्टी को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने परशुराम जयंती की छुट्टी को दी मंजूरी
विज्ञापन

- प्रस्ताव चुनाव आयोग के पास, मंजूरी मिलने के बाद होगी घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने परशुराम जयंती के अवसर पर 7 मई को अवकाश घोषित करने की सामाजिक संगठनों की मांग स्वीकार कर ली है। सूत्र बताते हैं कि इसकी फाइल उपराज्यपाल के पास भेज दी है। उपराज्यपाल ने इस फाइल को चुनाव आयोग के पास भेज दी है। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार का प्रस्ताव लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले दिल्ली के सामाजिक संगठनों ने 7 मई को परशुराम जयंती के मौके पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। हाल ही में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर इसकी मांग उठाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने फैसला लिया कि 7 मई को दिल्ली सरकार अवकाश घोषित करेगी। सूत्रों की मानें तो इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया था। लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने ने इसकी फाइल राजनिवास से चुनाव आयोग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें