फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से बिहार जाने की कोशिश में 11 दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार देर रात एंबुलेंस से बिहार जाने का प्रयास कर रहे ग्यारह लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें एंबुलेंस का चालक भी शामिल है। पुलिस चालक के खिलाफ कोरोना संक्रमण को फैलाने और सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रवासी मजदूरों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस राजधानी के सभी बॉर्डर पर तैनात है और वाहनों की तलाशी ले रही है। न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस चिल्ला स्पोर्ट कांप्लेक्स स्थित चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच करती है। मंगलवार रात ढाई बजे चेक पोस्ट पर तैनात सिपाही विष्णु ने एक एंबुलेंस को रोका। चालक ने पुलिस को बताया कि वह मरीज को लेकर बिहार जा रहा है लेकिन किसी के पास इससे संबंधित अनुमति पत्र नहीं था।
पुलिस ने छानबीन में पाया कि एंबुलेंस में चालक की बगल वाली सीट पर एक आदमी बैठा है जबकि पीछे नौ लोग बिना सामाजिक दूरी बनाकर एक दूसरे से चिपके हुए बैठे हैं। किसी ने भी मास्क नहीं पहन रखा है। सिपाही ने तुरंत इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस अधिकारियों ने एंबुलेंस को जब्त कर चालक विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस में मौजूद लोगों को शेल्टर होम भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें