1056 new corona patients found in 24 hours, 28 dead
नई दिल्ली। राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1056 नए मरीज मिले हैं, जबकि 28 की संक्रमण से मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 3881 हो गई है, वहीं संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 132257 पहुंच गया है। राहत की बात ये है कि इनमें से 117507 मरीज ठीक हो गए हैं।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 1135 लोगों को छुट्टी दे दी गई। राजधानी में फिलहाल 10887 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को इनकी संख्या 11904 थी। कोविड अस्पतालों में इस समय 15408 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 12633 बेड खाली हैं।
राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 51411 जांच हो रही हैं। कुल जांच की संख्या 976827 हो गई है। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 715 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण दर 5.7 फीसदी रही। बीते 24 घंटे में कुल 18544 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें 13701 एंटिजन किट से और 4843 आरटी-पीसीआर जांच हुई।