फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 साल के बुजुर्ग तुलसी दास ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, टीका लेने के बाद पूरी तरह हैं स्वस्थ

Sat, 06 Mar 2021 10:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
104 साल के तुलसी दास चावला ने लगवाया कोरोना का टीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में पटेल नगर निवासी 104 साल के तुलसी दास चावला ने शनिवार को कोरोना का टीका लगवाया। वह दिल्ली में टीका लेने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें कोई समस्या नहीं हुई। इस उम्र में भी वह किसी बीमारी से पीड़ित नहीं है। 

विज्ञापन


तुलसी दास बताते हैं कि एक नवंबर 1917 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उनका जन्म हुआ था। 1947 में बंटवारे के बाद वह दिल्ली आ गए थे। तब से वह यहां रह रहे हैं। पटेल नगर निवासी चावला भारतीय विदेश सेवा में थे, जहां से वह 1975 में सेवानिवृत्त हुए। 

सेवा के दौरान वह संयुक्त राज्य अमेरिका, नीदरलैंड, पाकिस्तान और अफ्रीका जैसे विभिन्न देशों में तैनात रहे। 104 साल की उम्र में चावला एक सक्रिय जीवन जी रहे हैं। इस समय वह अपनी चौथी पीढ़ी देख रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर वैक्सीन लगवाने की अपील कि है। 
विज्ञापन


तुलसी दास के बेटे अशोक ने भी अपने पिता के साथ टीका लगवाया है। अशोक बताते हैं कि इस उम्र में भी उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह रोजाना अखबार पढ़ते हैं और टीवी भी देखते हैं। जिस समय देश में बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू हुआ था। उस दौरान उन्होंने कहा कि वह भी टीका लगवाना चाहते हैं। 

इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कराया और गंगाराम अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। टीका लेने के बाद उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।  

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा ने कहा कि 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। तुलसीदास  बिना किसी झिझक के कोरोना का टीका लगवाने आए थे। वह सभी के लिए एक प्रेरणा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें