फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स हॉकी में जोन-22 और जोन-10 का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स हॉकी प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को पदक दिलाए। प्रतियोगिता का आयोजन एसबी अशोक नगर हॉकी स्टेडियम में किया गया। बालिका वर्ग में जोन-10 ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि जोन-17 दूसरे स्थान पर रहा। जोन-22 को तीसरा स्थान मिला। वहीं बालक वर्ग में जोन-22 ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जोन-17 ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जोन-1 तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में दिल्ली के विभिन्न जोन से आए स्कूली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें