- जूनियर व सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत आयोजित साइकिल पोलो मुकाबलों में विभिन्न जोन के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। रोहिणी सेक्टर-23 स्थित राम क्रिकेट अकादमी में जूनियर और सीनियर व जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। जूनियर वर्ग में जोन-13 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
जोन-14 ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जोन-02 की टीम तीसरे स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग के मुकाबले में जोन-15 ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। जोन-13 ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जबकि जोन-08 को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में जोन-13 की जीत और सीनियर वर्ग में जोन-15 की सफलता प्रतियोगिता की प्रमुख उपलब्धियां रहीं।