पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद स्थित जाकिर हुसैन मेमोरियल स्कूल की हैंडबॉल टीम ने अंडर-19 दिल्ली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। टीम की जीत पर स्कूल प्रबंधन ने टीम को बधाई दी है।
कोच रियासत अली ने कहा कि हमारी टीम के ज्यादातर बच्चे मध्यमवर्गीय और बेहद सामान्य परिवारों से आते हैं। उनके पास शायद अत्याधुनिक खेल सुविधाएं नहीं हैं, लेकिन उनके हौसले और मेहनत में कोई कमी नहीं है। बताया कि अंडर-19 कैटेगरी में दिल्ली स्तर पर यह स्वर्ण पदक जीतना इन बच्चों के सुनहरे भविष्य और हमारे स्कूल, दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संवाद