फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार, फोन व बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिले की न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने एरिया में मोबाइल झपटकर भाग रहे दो बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीड़ित का छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि न्यू अशोक नगर इलाके में टीम गश्त व निगरानी कर रही थी। शिकायतकर्ता सुखवीर सिंह जो सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं, अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रात करीब 8:15 बजे जब वह वसुंधरा स्थित हिंडन अपार्टमेंट के पास पहुंचे। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और भागने लगे। वहां गश्त कर रही पुलिस की टीम ने बदमाशों का पीछा किया और दोनों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान कुलदीप (31), निवासी ब्लॉक-17, कल्याणपुरी और निहाल (22), निवासी ब्लॉक-13, कल्याणपुरी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें