फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं धू-धू कर जल उठी इस मेट्रो स्टेशन के पास बस

Tue, 31 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
bus main aag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार सुबह हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के सामने से गुजर रही एक मिनी बस में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी के जान माल की हानि नहीं हुई। चालक समय रहते बस को रोककर नीचे कूद गया था। 
विज्ञापन



रेवाड़ी के गांव भाड़ावास निवासी महेश की मिनी बस मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों को लाने व छोड़ने में लगी हुई है। सुबह कर्मचारियों को छोड़ने के बाद बस चालक बस में सीएनजी भरवाने के लिए सीएनजी पंप पर जा रहा था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

बस के अगले हिस्से से धुंआ निकलता दिखाई दिया

बस में आग। - फोटो : अमर उजाला
जब वह सुबह करीब 8:00 बजे हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के सामने पहुंचा तो बस के अगले हिस्से से धुंआ निकलता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत बस को ब्रेक लगा दिए और नीचे कूद गया। उस समय बस में चालक के अलावा अन्य कोई व्यक्ति नहीं था। देखते ही देखते बस ने आग पकड़नी शुरू कर दी। इस बीच विष्णु नामक युवक ने करीब 8:05 बजे दमकल विभाग को बस में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मी दो गाड़ियों को लेेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें