फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्टार शेल से महज 15 किमी दूर थी वह जगह जहां प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे थे

Mon, 30 Jan 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mortar shel - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इतनी कड़ी सुरक्षा बल होने के बावजूद शनिवार की सुबह उस जगह पर मोर्टार शेल मिला था जहां से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर रहे थे। बहरहाल, मोर्टार मिलने के बाद आधा किमी तक पूरा इलाका खाली करा लिया गया था। लोगों की आवाजाही तक बंद करा दी गई थी। 
विज्ञापन


दक्षिण जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। मौके पर एनएसजी को भी बुलाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद एनएसजी की टीम रोबोट व खास तरीके की मशीन से मोर्टार शेल को मानेसर ले गई। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मिलते ही खाकी के होश उड़े

mortar shell - फोटो : अमर उजाला
जिस समय मोर्टार शेल बरामद हुआ उस समय इस पार्क से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर दिल्ली कैंट इलाकेे में एनसीसी के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर रहे थे। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि पुलिस को शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मछली वाले डीडीए पार्क में मोर्टार शेल की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही खाकी के होश उड़ गए। 

तीन किलो का था मोर्टार शेल

mortar shell - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। जिस जगह मोर्टार शेल पड़ा हुआ था वहां रिहायशी इलाका नहीं है। फायर ब्रिगेड के अलावा एंबुलेंस आदि को मौके पर बुला लिया गया था। उन्होंने कहा कि मोर्टार शेल दीवार के पास खुले में पड़ा था। पास में दो कूड़ेदान पड़े हुए थे। दिल्ली पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने करीब तीन किलो वजन के मोर्टार शेल को देखकर हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद एनएसजी को सूचना दी गई।

मानेसर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया

mortar shell - फोटो : अमर उजाला
एनएसजी ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन शुरू किया। एक रोबोट मशीन के साथ मॉक ड्रिल की गई। एनएसजी की रोबोट मशीन ने मोर्टार शेल को सावधानी से उठाया और उसे एक खास तरीके की मशीन मेें रखा। इसके बाद एनएसजी ने उसे मानेसर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मोर्टार शेल पार्क में कैसे पहुंचा। दिल्ली पुलिस एनएसजी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मोर्टार शेल सेना व बीएसएफ के पास होते हैं

mortar shell - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह के मोर्टार शेल सेना व बीएसएफ के पास होते हैं। बताया जा रहा है कि वसंतकुंज में मिला मोर्टार शेल विदेशी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इलाके में कहीं और मोर्टार शेल तो नहीं पड़े हैं। यह किसी की साजिश तो नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लगता कि उसे कोई कूड़े के पास फेंक गया है। पुलिस ने इलाके के कबाड़ी व अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें