फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कुराता दिखा एल्विश: सांपों के जहर की तस्करी मामले में गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 17 Mar 2024 05:51 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

Elvish Yadav Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप के जहर की तस्करी करने के मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। यह मामला लंबे समय से चल रहा है।
विज्ञापन
एल्विश यादव गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। नोएडा पुलिस की टीम ने रविवार को एल्विश यादव को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस की टीम उसे कोर्ट में पेश करने के लिए सूरजपुर कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने चार सपेरे और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने एलविश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस कर रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें